About US

इतिहास

नगर पालिका परिषद खेकड़ा जनपद-बागपत की स्थापना की तिथि गजट नं0 311/11/137-8 दिनॉक 15-07-1884 हैं तथा नगर पंचायत खेकडा को उच्चीकृत कर नगर पालिका परिषद खेकड़ा जनपद-बागपत का गठन संख्या-535/9.2.15-11(3)/2007 लखनऊ 01 अप्रैल, 2015 को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका घोषित किया गया हैं।

कस्बा खेकडा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मात्र 15 कि0मी0 उत्तर दिशा मे स्थित है। कस्बा खेकडा जनपद-बागपत एक औद्योगिक नगरी है, जिसमें पावर हैण्डलूम का कार्य किया जाता है एवं समस्त भारत वर्ष में पावर हैण्डलूम उत्पादन में कस्बा खेकडा का तृतीय स्थान है।

औद्योगिक नगरी होने के कारण देश-विदेश से व्यापारी व्यापार के सिलसिले में कस्बा खेकडा में आते-जाते रहते है।

कस्बा खेकडा में सुप्रसिद्ध रामचन्द्र जैन का सुरमा प्रसिद्ध है कस्बा खेकडा से 5 कि0 मी0 की दुरी पर रावण उर्फ बडागॉव उत्तर दिशा में जैन धर्म का त्रलोक तीर्थ है यहा पर भारत के अन्य राज्य से तीर्थ यात्री दर्शन हेतु आते-जाते रहते है विधुत का दुरूपयोग हेतु निकाय नगर पालिका परिषद खेकड़ा जनपद-बागपत कस्बा खेकड़ा में सभी मैन रोड़ों पर स्ट्रीट लाईट केबिल बिछाया गया है तथा 02 स्थानो पर जलकर कम्पाउण्ड खेकड़ा से ऑफ ऑन करने हेतु स्वीच लगाया गया है तथा रात्रि में 

बिजली न आने पर जनरेटर से पथ प्रकाश किया जाता है।
पथ प्रकाश हेतु 580 सोडियम लाईट 250 वॉट, 450 सी0एफ0एल0 लाईट 85 वॉट, 400 एल0ई0डी लाईट 45 वॉट व 19 हाईमास्क लाईट, व 10 सोर उर्जा हाईमॉक्स लाईट व 150 सॉर उर्जा स्ट्रीट लाईट लगी है।

आबादी जलवायु
पुरुष : 26095
महिला : 22652 अन्य : 06
कुल : 48753 
परिवार : 8068
वर्ष में मौसम की स्थिति का विवरण और बारिश के विवरण नगर पालिका परिषद खेकडा जनपद-बागपत के परिक्षेत्र में ऋतियों के अनुसार मौसम सामान्य रहता है तथा यहा पर कोई भी बाढ़, सुखा आदि नही आती है।

Snow

हमारा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने शहरी भारत को रहन-सहन, परिवहन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के इरादे से स्मार्ट सिटीज जैसी योजनाएं बनाई हैं|इस मिशन में शहरों के मार्गदर्शन...

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था|

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

जो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता, विशेष रूप से गरीब और वंचित सुधार होगा शहरों में सुविधाओं परिवारों को बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करने और निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें